Amroha News: जाटव सभा की जिला कार्यकारिणी जल्द होगी गठित
अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव कैसरा में बुधवार को जाटव सभा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती ने कहा कि जिले की नई जिला कार्यकारिणी का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। पूर्व में रहे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अब कोई भी व्यक्ति पूर्व कमेटी या उससे जुड़े किसी भी दस्तावेज का प्रयोग न करे। जल्द अगली बैठक की तिथि घोषित कर नए व पुराने सभी कार्यकर्ताओं को सूचना दी जाएगी। पारदर्शी तरीके से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान विपिन सिंह, दयाराम गौतम, सोनू कुमार, हरचरन प्रधान, मुकेश, संजीव, जसवंत, उमंग, सनी चुचैला, परम सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.