Amroha News: जहरीले कीड़े के काटने से युवती की हालत बिगड़ी, रेफर
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: हसनपुर में गंगा तटबंध किनारे के गांव सतेड़ा निवासी 16 वर्षीया कुमकुम पुत्री सेवकराम रविवार सुबह जंगल में बोंगे से भूसा निकाल रही थी। इस दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुमकुम की हालत बिगड़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा. ध्रुवेंद्र कुमार ने बताया कि कुमकुम को किसी जहरीले कीड़े ने काटा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, परिजनों का दावा है कि कुमकुम को सांप ने डसा है। अगर उसे समय पर उपचार नहीं मिलता तो हालत बिगड़ सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.