Amroha News: जल निगम ग्रामीण दुरुस्त करा रहा सड़कें, आप भी दें सूचना
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। अगर आपके गांव में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें। जल निगम ग्रामीण ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी। जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2926.00 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 2887.00 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। जल निगम ग्रामीण की ओर से संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.