Amroha News: जलस्तर घटते ही बाहे नाले ने फिर तेज किया कटान
अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे कम हो रहा हो, लेकिन जलस्तर घटने के बाद अब बाहे नाले के पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। इब्राहिमपुर गांव के पास नाले के तेज बहाव के चलते दोबारा कटान शुरू हो गया है। कटान बढ़ने से खेतों और आसपास क्षेत्र को नुकसान का खतरा बना है। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह गंगा खादर क्षेत्र के इब्राहिमपुर व मुकारमपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से कटान शुरू हो गया था। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कट्टे आदि लगाकर बचाव कार्य किया था। इसके बाद सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान की गति कुछ समय के लिए थम गई थी। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। वहीं अब गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही बाहे नाले में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके चलते इब्राहिमपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.