Amroha News: जलभराव में पलटी ई-रिक्शा, हादसा टला
अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव चौधरपुर में बारिश के बाद मनौटा मार्ग पर जलभराव के चलते शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने के बाद बड़ा हादसे होने से टल गया। चंद मिनटों की बारिश के बाद चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर होने वाला जलभराव बड़ी समस्या है। सड़क पर करीब 500 मीटर दूर तक जलभराव के बाद इधर से गुजरने वाले स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों, बाइक सवारों, वाहन चालकों समेत स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को मार्ग पर जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटने से सवार महिलाओं को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी के बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण इकरान ने बताया कि मार्ग पर जलभराव के चलते बाइक फिसलने और ई-रिक्शा पलटने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.