अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव विश्वाली में रास्ते पर हुए जलभराव के बीच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर पानी के बीच से होकर गांव पहुंची। स्वास्थ्य शिविर लगाते हुए मरीजों की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी संग आईडीएसपी एपिडेमियोलॉजी टीम भी मौजूद रही। चर्म रोग व आंखों में खुजली की समस्या से पीड़ित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में फिलहाल बुखार का प्रकोप नहीं है। टीम ने ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियों से पेयजल को विसंक्रमित करने, साफ-सफाई रखने व सुरक्षित पेयजल का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी राहुल सिंह, अभिषेक वर्मा, अनुपम सिंह, विनोद कुमार, शैली यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...