Amroha News: जर्जर स्कूल की दीवार भर-भराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
अमरोहा, सितम्बर 28 -- Amroha News: दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जर्जर मकानों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। रविवार देर रात शहर के मोहल्ला काजी जादा में हाशमी दवाखाना के पास एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गई। तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला पचदरा निवासी आबाद कुरैशी का मोहल्ला काजीजादा स्थित पुरानी इमारत में स्कूल चलता है। सड़क से सटी इस स्कूल की दीवार काफी समय से जर्जर हाल थी। अब दो दिन से लगातार हो रही बारिश में दीवार की ईंटे गिरनी शुरू हो गई थीं लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। नती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.