Amroha News: जर्जर सड़क की मरम्मत को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के आजाद रोड पर गांधी मूर्ति चौराहे से शहनाई मंडप तक जर्जर हाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर समाजसेवी इकबाल खान अमरोही ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। समाजसेवी ने कहा कि जर्जर हाल सड़क पर आते-जाते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है। लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क का कोलतार से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। ताकि शहर की इस मुख्य सड़क पर आते-जाते स्थानीय लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना न करना पडे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.