Amroha News: जर्जर लिंक मार्ग से 12 गांवों के दस हजार लोग परेशान, समाधान की गुहार लगाई
अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र में गंवा चौराहे से दढ़ियाल तक करीब दो किमी लंबा लिंक मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाला यह मार्ग जगह-जगह से उखड़ कर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे 12 गांवों के करीब दस हजार ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह लिंक मार्ग दढ़ियाल, खाजेपुर, जीवपुर, मुबारिजपुर, मरौरा, काई मुस्तकम, मलकपुर सहित बारह से अधिक गांवों को जोड़ता है। उक्त गांवों के तमाम लोग रोजाना इस रास्ते से हसनपुर, गंगेश्वरी और रहरा आते-जाते हैं। सड़क टूटी होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण दूसरे रास्ते से तीन से चार किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.