Amroha News: जयंत के बाद अब भाजपा अध्यक्ष से मिले शमी, चुनाव लड़ने की अटकलें फिर तेज
अमरोहा, नवम्बर 30 -- Amroha News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की सियासत में एंट्री को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। शमी ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की है। हाल के दिनों में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बीच शमी की इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे। इससे पहले 20 सितंबर को मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मुलाकात हुई थी। कम अंतराल में दो प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं से शमी की भेंट के बाद 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमरोहा सदर सीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.