अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: अमरोहा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वरुण अग्रवाल के मुताबिक रबी अभियान 2026-27 में विभिन्न फसलों की बुवाई के लिए जनपद के 18 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया, डीएपी एवं एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपनी मांग एवं जोत के आकार के अनुसार इफको बाजार, कैलसा (जोया), अहरोई (अमरोहा), कुआंखेड़ा (धनौरा), गजरौला तथा चंदनपुर (गंगेश्वरी) से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एफएससी केंद्र जोया एवं सैदनगली (हसनपुर), आईएफएफडीसी केंद्र इब्राहिमपुर (अमरोहा), हसनपुर, हसनपुर (रहरा रोड), ढबारसी एवं धनौरा, एग्री जंक्शन बुरावली (गंगेश्वरी), कृषक भारती सेवा केंद्र (कृभको) नारंगपुर (जोया) तथा पीसीएफ केंद्र कमेलपुर (धनौरा), रजोहा (हसनपुर), पायंती कलां (जोया) एवं अमरोहा बहादुरगढ़ ...