अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: डिडौली पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्ते और 3150 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार रात दरोगा प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पतई खालसा के जंगल में एक खेत में पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चारों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय पाल पुत्र सोराज सिंह निवासी गांव नन्हेड़ा राजपूत, शकील पुत्र अब्दुल सलाम, शाने आलम उर्फ नौसाद पुत्र शाहिदजान तथा प्रदीप कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी गांव पतेई खालसा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा कुल 3150 रु...