अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी की शिकायत से नाराज होकर 12 लोग जबरन घर में घुस आए और युवती, उसके भाई व बहन के साथ मारपीट की। युवती और उसकी बहनों के साथ अश्लील हरकतें करने तथा कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। घर में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी 21 वर्षीय युवती के मुताबिक उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां मुरादाबाद में मजदूरी करती हैं, जबकि भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि गांव का जुबैर उस पर गलत नजर रखता था और रास्ते में छेड़खानी करता था। 20 मई को जंगल में घास लेने के दौरान जुबैर ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का ...