अमरोहा, अक्टूबर 8 -- Amroha News: शहर और ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में करीब ढाई सौ लोग कुत्तों और बंदरों के हमले में जख्मी होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पहुंचे हैं। इनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर मामलों में 50 से अधिक लोगों को उपचार के लिए अमरोहा रेफर किया गया है। गुरवार को दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी गजरौला में एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अस्पताल में कुत्ते और बंदरों के हमले में घायल लोगों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के सुल्तानठेर निवासी अभिषेक, नईम, भानू, सैमला, हासम, नवादा निवासी रीना, तिगरी निवासी सुनीता, सैफीनगर निवासी शशि, हासमपुर निवासी रुचि, चौबारा निवासी कुनाल, नगलिया निवासी भूरी और बस्ती क्षेत...