अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल किसान उदयभान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव तख्तपुर निवासी उदयभान सिंह बीती एक अगस्त को किसी काम से मखदूमपुर स्थित प्रथमा बैंक आए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह बैंक के सामने सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नौगावां सादात की ओर से अमरोहा की तरफ जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में उदयभान गंभीर घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- Mau News: किसान की मौत मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया था। मृतक के तहेरे भाई वीरभान...