Amroha News: छत से गिरकर छह वर्षीय किशोर घायल, आईसीयू में भर्ती
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव दीपपुर में शनिवार को छत से गिरकर छह वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव दीपपुर निवासी मोहम्मद आसिफ का छह वर्षीय बेटा अहाद शनिवार को छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहम्मद आसिफ गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करते हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके भाई अब्दुल रहमान घायल अहाद को तुरंत चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दीवार से गिरा बालक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.