अमरोहा, जुलाई 3 -- Amroha News: दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के नजदीक इमारत की सीलिंग लगाते वक्त गिरकर घायल ठेकेदार की दिल्ली के ही अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव धोरिया निवासी 27 वर्षीय ठेकेदार अंचल कुमार दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के नजदीक इमारत मैं सीलिंग लगाने का कार्य कर रहे थे। बीती 18 जून को काम करने के दौरान वह छत से नीचे गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल होने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- उर्मिला उपवन में करंट से ठेकाकर्मी की मौत, शव हटाया अंचल कुमार भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सागर के बड़े भाई थे। उनकी मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गय...