अमरोहा, नवम्बर 15 -- Amroha News: छठ पर्व पर जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए डॉक्टर व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए अलर्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। छठ पर्व पर जिले के सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्जन, फिजीशियन, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ समेत छह डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य चिकित्सकों की सेवाएं ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगी। सीएमएस डॉ.एके भंडारी ने बताया कि जिला अस्पताल में राउंड द क्लॉक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करत...