Amroha News: छटाई के दौरान बिजली लाइन से टकराई टहनी, करंट से मजदूर की मौत
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: आम के बाग में पेड़ छटाई करते समय टहनी ऊपर से गुजर रही उच्च शक्ति लाइन से टकरा गई। करंट लगने से छटाई कर रहे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी पूर्व प्रधान के आम के बाग में शनिवार दोपहर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी 45 वर्षीय सतीश चंद्र आम के पेड़ की छटाई कर रहा था। इस दौरान उसे ऊपर से गुजर रही उच्च शक्ति बिजली लाइन का ध्यान नहीं रहा। छटाई के दौरान टहनी धारा प्रवाहित लाइन से टकरा गई। करंट लगने से सतीश की मौके पर मौत हो गई। खबर लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव को गांव लाया गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.