Amroha News: चौपला पर लगा चौतरफा जाम, वाहन सवार हुए परेशान
अमरोहा, नवम्बर 28 -- Amroha News: शहर के चौपला पर शुक्रवार को चौतरफा जाम लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। देखते ही देखते चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालक व सवार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक वाहन रेंगते रहे, जबकि कई वाहन चालक जाम से निकलने के लिए इधर-उधर रास्ता तलाशते नजर आए। चौपला क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे व आसपास के संपर्क मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। बस, कार, ट्रक और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति और बिगड़ गई। जाम के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। सबसे अधिक परेशानी बसों में सफर कर रहे यात्रियों और जरूरी काम से निकले लोगों को हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौपला पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.