Amroha News: चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव तसिया में राष्ट्रीय लोकदल की जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी संग अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की किसान, नौजवान एवं गरीब हितैषी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। बैठक में कार्यक्रम आयोजक मास्टर अजेंद्र सिंह के अलावा यतेंद्र सिंह, महासचिव सतपाल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, बाके सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह, विशेष यादव, विजयपाल सिंह, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रालोद को मजबूत बनाएं, आमजन की आवाज को करें बुलंद: गुलाम मोहम्मद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.