अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: श्रीबाला जी क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में चौधरी ग्रुप ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बेसिक टीचर अमरोहा की टीम को 80 रन से हरा दिया। चौधरी ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में बेसिक टीचर अमरोहा की पूरी टीम 13.1 ओवर में 110 के स्कोर पर ढेर हो गई। चौधरी ग्रुप की जीत में विश्वंबर राजपूत और गेंदबाज पीयूष का अहम योगदान रहा। विश्वंबर राजपूत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सुहैल ने 18 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। वहीं पारी के अंतिम ओवरों में मोनू सरदार ने केवल 10 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 25 रन और नकुल ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बेसिक टीचर...