Amroha News: चौधरपुर फ्लाईओवर पर मिले अज्ञात शव की मुरादाबाद निवासी बंटी के रूप में हुई पहचान
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चौधरपुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव ढिरियादान निवासी हरि सिंह के बेटे बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे चौधरपुर फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। गांव की ही एक युवती ने फोटो देखकर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि बंटी शनिवार को ब्रजघाट जाने की बात कहकर घर से निकला था। घर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.