अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: ​हसनपुर, संवाददाता। बारिश के चलते शुक्रवार सुबह बगद नदी के पुल की धंसी एप्रोच रोड की चौथे दिन भी मरम्मत शुरू नहीं हो सकी। जिसके चलते 20 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे जाम में सोमवार को एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द एप्रोच रोड ठीक कराने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव करनखाल में बगद नदी पर बने दशकों पुराने पुल की एप्रोच रोड बुधवार व गुरुवार को बरसात के चलते कट गई थी। शुक्रवार सुबह इधर से कोई भारी वाहन गुजरा तो एप्रोच रोड धंस गई थी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट पुल की मरम्मत ने थामी रफ्तार, दो घंटे जाम में फंसे वाहन दोपहर के वक्त रखेडा गांव जा रही बारात की बस एप्रोच रोड पर पहुंची तो सड़क धंसी देकर चालक ने ब्र...