Amroha News: चोरी की दो बाइक से दो को पकड़ा, एक नाबालिग
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: अमरोहा। नौगावां सादात पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ला अलीनगर चौराहे से करीब 200 मीटर कैलबकरी रोड पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आसिफ पुत्र ममोहम्मद सदीक, निवासी मोहल्ला अलीनगर और 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी आसिफ ने बताया कि वह नाबालिग से बाइक चोरी करवाता था। इसके बाद उनका रंग बदलकर और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ऊंचे दामों पर बेच देता था। दोनों आरोपी चोरी की बाइक को बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए। सीओ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसिफ को जेल तो वहीं नाबालिग को बाल सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.