Amroha News: चेहल्लुम का जुलूस निकाल कर्बला पहुंच दफन किए ताजिए
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: उझारी। शोहदा-ए-कर्बला का चेहल्लुम गम व अकीदत से मनाया गया। जुलूस में पूरे दिन या हुसैन-या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। कर्बला पहुंचकर ताजियों को दफना दिया गया। कस्बे के मोहल्ला सादात स्थित इमामबारगाह बाबुल हवाइज में जुलूस से पूर्व मजलिस का आयोजन किया गया। मर्सियाख्वानी मंजूर हुसैन व हमनवां ने की। मजलिस को खिताब फरमाते हुए बरेली से आए मौलाना अरशद अब्बास ने कर्बला का वाक्या बयां किया। कर्बला के मसायब सुनकर अजादार जार-जार रोने लगे। मजलिस के बाद जुलूस बरामद हुआ। नोहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए जुलूस हुसैनी चौक होता हुआ इमामबारगाह अबू तालिब पहुंचा। वहां से गोल इमामबाड़ा, मोहल्ला कुम्हारान, मोहल्ला देशलान, टीपू चौक, बस स्टैंड होता हुआ कर्बला पहुंचा। यह भी पढ़ें- Amroha News: हजरत इमाम हुसैन के चेहलुम पर सैदनगली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.