Amroha News: चेकिंग में युवक को देशी शराब के साथ दबोचा
अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: डिडौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डिडौली पुलिस गुरुवार को गांव नसीरपुर स्थित श्यामपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 28 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र पुत्र शिवचरण सिंह, निवासी शाहपुर, थाना डिडौली के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.