Amroha News: चीनी मूल्य के लिहाज से गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग
अमरोहा, अगस्त 28 -- Amroha News: रहरा के भाकियू शंकर की गुरुवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित पंचायत में चीनी मूल्य के लिहाज से गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की गई। सतेड़ा एतमाली से सिलारा होते हुए हरि बाबा धाम तक मार्ग को पक्का करने तथा चचौरा टी-20 बिजलीघर से छोटे बिजलीघरों को शेड्यूल के मुताबिक पर्याप्त आपूर्ति की मांग भी की गई। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक किसान आयोग का गठन करने, गजरौला में ट्रामा सेंटर स्थापित करने, अमरोहा को विकास प्राधिकरण का दर्जा देने की मांग भी उठाई। सिरसा कला मुस्तकम में नाला निर्माण व टूटी सड़क और खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने, गंगेश्वरी में क्षतिग्रस्त खड़ंजा व कूड़े का ढेर व शहबाजपुर गुर्जर में खराब सरकारी हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को पकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.