Amroha News: चिकन पकौड़ी बनाने से मना करने पर पलटी खौलते तेल की कड़ाही, दुकानदार समेत कई झुलसे
अमरोहा, अगस्त 10 -- Amroha News: नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गजस्थल में चिकन पकौड़ी बनाने से मना करने पर चार लोगों ने खौलते तेल की कड़ाही को पलट किया। खौलते तेल की चपेट में आने से दुकानदार समेत वहां मौजूद अन्य लोग झुलस गए। आरोपियों ने धारदार हथियार से दुकानदार पर हमला किया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक गांव गजस्थल निवासी उमेश मजदूरी के अलावा गांव में ही पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि नौ अगस्त की रात करीब 8:30 बजे गांव के अब्दुल्ला, जॉनी, मोटा और हनीफ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उमेश पर चिकन पकौड़ी बनाने का दबाव बनाया। उमेश ने यह कहते हुए पकौड़ी बनाने से मना कर दिया कि वह चिकन की पकौड़ी नहीं बनाता है। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.