अमरोहा, अगस्त 2 -- Amroha News: नगर के मोहल्ला सुभाष नगर से चार दिन पूर्व लापता हुए कक्षा 11 के छात्र 16 वर्षीय पुत्र ध्रुव पुत्र हितेश कुमार को पुलिस ने रविवार को गजरौला से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि बीती 28 जुलाई की सुबह ध्रुव अपने स्कूल के मुख्य गेट तक पहुंचा था लेकिन इसके बाद लापता हो गया। शाम तक भी उसके नहीं लौटने पर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की। स्कूल परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रविवार को पुलिस ने छात्र को गजरौला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसका दिल्ली निवासी अपने चाचा के यहां जाने का मन था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि लापता छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दि...