Amroha News: चाप सेंटर फायरिंग में पांच और आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: कांठ रोड स्थित गांव मिलक छावी में चाप सेंटर पर रविवार शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने फायरिंग में शामिल रहे पांच और युवकों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक छावी का है। रविवार शाम चाप सेंटर पर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई थी। दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां बरसाईं। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में एक दर्जन से अधिक युवक शामिल थे। इनमें कांठ और रजबपुर क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.