अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: सबमर्सिबल विवाद के चलते चाचा द्वारा चाकू घोंपने से घायल परचून दुकानदार की हालत मेरठ के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक अब तक उसके पेट के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। उधर, आरोपी चाचा तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी नौशाद व उसके भतीजे वसीम के बीच घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान घर पर मौजूद परिजनों के सामने नौशाद ने 30 वर्षीय वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: समरसेबल के विवाद में चाचा ने चाकू के ताबड़तोड़ प्रहार से परचून दुकानदार को किया घायल, आतें बाहर निकली पेट, सीने व बांह में चाकू लगने से वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुत...