अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: घर में लगे सबमर्सिबल को लेकर हुए विवाद में चाकू के हमले में घायल परचून दुकानदार की मंगलवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चाचा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी नौशाद ने शनिवार शाम सबमर्सिबल को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय वसीम अंसारी पुत्र स्व. अनवार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। पेट, सीने और बांह में चाकू लगने से वसीम गंभीर घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, हमले में उसकी आंत बाहर निकल आई थी। उसे नगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था。 यह भी पढ़ें- Amroha News: ऑपरेशन के बाद भी दुकानदार की हालत नाजुक, पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी चाचापुलिस जांच पुलिस ने वसीम की मां अमीर जहां की तहरीर पर आरोपी नौशाद पुत्र सुभान अंसारी के खि...