Amroha News: चलती बाइक में लगी आग, चालक व उसके साथी ने कूद कर बचाई जान
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसरोली लिंक रोड पर मंगलवार शाम चलती बाइक में आग लग गई। बाइक चालक व उसके साथी ने कूद कर जान बचाई। आग लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने रेत व मिट्टी से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी दीपक जोगी की पैर में बीते दिनों चोट लग गई थी। वह पट्टी कराने के लिए भैंसरोली जा रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव निवासी दोस्त भी सवार था। जैसे ही मंगलवार शाम बाइक बाईखेड़ा गांव के पास लाल कुआं आश्रम पर पहुंची कि अचानक आग लग गई। दोनों चलती बाइक से कूद गए और शोर मचा दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रेत व मिट्टी से आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। हालां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.