Amroha News: चलती निजी बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: चांदपुर से अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी जा रहे लोगों से भरी निजी बस के अगले हिस्से में शनिवार को अचानक आग लग गई। बिजनौर स्टेट हाईवे पर रामलीला मैदान के सामने बस के निचले हिस्से से लपटें उठती देख चालक ने तत्काल बस सड़क किनारे रोक दी। आग की जानकारी होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और सभी यात्री आनन-फानन बस से नीचे उतर गए। आसपास के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजनौर जनपद के चांदपुर निवासी लोग निजी बस से गंगा धाम तिगरी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रामलीला मैदान के सामने पहुंचते ही बस के अगले हिस्से के निचले भाग से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.