Amroha News: घर में सो रही महिला का कुंडल खींचा, कान फटा
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा में दरवाजा रहित घर में सो रही महिला के कानों से बदमाश ने कुंडल खींच लिया। महिला का कान फट गया। पीड़िता की चीख पर जागे परिजनों ने एक आरोपी को घर से भागते हुए देखा। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार बेगपुर मुंडा निवासी रामाशंकर का कहना है कि बीती 6 जुलाई की रात पत्नी उर्मिला दरवाजा रहित घर में सो रही थीं। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर उसके दाहिने कान का सोने का कुंडल खींच लिया। उर्मिला का कान फट गया। उसकी चीख सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भागता हुआ दिखाई दिया। जब तक पीछा किया तो बदमाश भाग निकला। रामाशंकर के मुताबिक कुंडल की कीमत करीब चालीस हजार रुपया है। पीड़िता को निजी अस्पताल में उपचार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.