Amroha News: घर में झाड़ू लगा रही युवती के साथ की छेड़छाड़
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: गजरौला। घर में झाड़ू लगा रही युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध जताने पर उसके साथ मारपीट भी की। शोर होने पर लोग जमा हुए तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां ने इस बावत पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार सुबह वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एक युवक वहां पहुंचा व उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इसी बीच पीड़िता के भाई व मां मौके पर पहुंच गए व आरोपी की पिटाई। शोर होने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला मारपीट का बताया है। कहा कि जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.