अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: घर में घुसकर महिला से मारपीट व सोने के कुंडल लूटने का आरोप है। पीड़ित महिला ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहल्ला जलालनगर निवासी भूरी बीती 11 जुलाई को चारा लेने जंगल में गई थी। घर में उसकी पुत्री व पति थे। मोहल्ले की इंदु का एक पशु भूरी के घर में घुस गया तथा वहां पड़ा चारा खाने लगा। भूरी की बेटी ने पशु को डांटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इंदु ने इसी बात का विरोध किया तथा भूरी की बेटी के साथ गाली-गलौज कर दी। भूरी घर लौटकर आई तो उसने इंदु के घर जाकर मामले की शिकायत की। आरोप है कि इंदु ने अपने परिवार वालों के साथ भूरी व उसकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया। महिला के कानों से सोने के कुंडल व घर में रखे 3100 रुपये लूट लिए। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी मौके...