Amroha News: घर में घुसकर पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर केस
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: नौगावां सादात। घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट व पथराव करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव नानक नगली निवासी मुबारक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 12 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने पिता अमीशेर के साथ घर में बैठे हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के रहने वाला राशिद, अमरान, अमन व कल्लू लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्हे जमा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों का जल्द ही चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.