अमरोहा, सितम्बर 27 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव फतेहपुर अब्बू में बंद पड़े मकान में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने व दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिखने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की है। दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद आजम के मुताबिक गांव फतेहपुर अब्बू में बीती 24 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उनके चाचा मोहम्मद वसी ने गांव स्थित बंद मकान में घुसकर वहां रहने वाले यामीन के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मकान की दीवारों पर आपत्तिजनक बातें भी लिख दीं। पूरी घटना मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद वसी को पकड़कर कपासी चौकी ले गई लेकिन बाद में छोड़ दिया। मोहम्मद आजम के मुताबिक पुश्तैनी जायदाद को लेकर उ...