Amroha News: घर में अकेले रह रहे 23 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के गांव मेहम्दी में बुधवार दोपहर घर में अकेले रह रहे 23 वर्षीय गौरव चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। गांव निवासी गौरव के पिता रामवीर सिंह की वर्ष 2010 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी मां निर्दोष देवी की भी हादसे में जान चली गई थी। माता-पिता की मौत के बाद गौरव घर में अकेला रहता था। वह मुरादाबाद की एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार सुबह वह मुरादाबाद से घर पहुंचा था।
गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे चाचा दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.