अमरोहा, जुलाई 12 -- Amroha News: गंगेश्वरी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को शिक्षकों ने गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की।​ प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन, जूते-मौजे और स्वेटर जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि जुलाई माह में चल रहे इस अभियान का लक्ष्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है।​ इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष इंद्र सिंह, सहायक अध्यापक अमित कुमार, अजय सागर, मनीष कुमार, संतराम सिंह,...