Amroha News: घर के बाहर बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी सतवीर सिंह पुत्र छत्तर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 8 जुलाई की सुबह करीब 10:50 बजे गांव के ही अंकुल पुत्र चंद्र सिंह और देवकरन पुत्र रामकिशन उसके घर आए। उन्होंने सतवीर को बात करने के बहाने घर के बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान अंकुल अचानक गाली-गलौज करने लगा। जब सतवीर ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तो दोनों आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रुपयों के विवाद में दोस्तों को बेरहमी से पीटा, केस घायल अवस्था में परिजनों ने सतवीर को थाने पहुंचाया, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.