अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: घर के बाहर खेल रही कक्षा पांच की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एंटी रेबीज दी गई। ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते पकड़वाए जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी टेकचंद की 10 वर्षीया बेटी जोगिंद्री बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जोगिंद्री घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर दौड़े परिजनों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। घायल हालत में छात्रा को आनन-फानन में नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसे एंटी रेबीज दी गई। बताया जा रहा है कि जोगिंद्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। ग्रामीणों का कहना है कि गा...