Amroha News: घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी, दो मासूम हुए बेसहारा
अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार दोपहर हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। ग्रामीणों के अनुसार 23 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। उस समय वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई हुई थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी इसी को लेकर घर में कलह हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.