अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: गजरौला क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुवार को मौके पर जमा हो गए। जमीन पर कब्जे का विरोध जताते हुए हंगामा किया, स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए पूरी जानकारी की। प्रकरण को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी। इस बावत प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि प्रकरण की बावत जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल गांव में स...