Amroha News: ग्राम प्रधानों ने की जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग
अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: ब्लॉक क्षेत्र में बीते करीब तीन माह से ड्यूज संबंधी कार्य लंबित होने व राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने पर मंगलवार को ग्राम प्रधानों का गुस्सा फूट पड़ा। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित कार्यों को तत्काल स्वीकृति देने की मांग की। खड़ंजा व रास्तों की मरम्मत, हैंडपंप रीबोर व मरम्मत, सफाई सेनेटाइजेशन, फॉगिंग, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग व स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया। कहा कि कार्य अटके होने से गांवों में विकास प्रभावित है व ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.