Amroha News: ग्रामीण पर हमला कर हाथ तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: मामूली विवाद में मारपीट कर ग्रामीण का हाथ तोड़ दिया गया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में पीड़ित के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी फरमान का आरोप है कि 16 जुलाई को उसके पिता अब्बास घर के गेट पर बैठे थे। तभी तीन लोग आए व उसके पिता के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अब कोर्ट के आदेश पर कासमाबाद कबीरपुर निवासी मुर्शरफ, शानू व शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.