अमरोहा, सितम्बर 19 -- Amroha News: धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण को घायल कर दिया गया। घटना बीती 12 जुलाई की बताई जा रही है।मामले में सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी हकीकत का गांव निवासी शादाब से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शादाब उसके घर रखा कोई न कोई सामान चोरी कर लेता है। 12 जुलाई को हकीकत को खेत की जुताई करने जाना था। आरोप है कि शादाब ने उसके ट्रैक्टर की रॉड चोरी कर ली। शिकायत करने हकीकत शादाब के घर जा रहा था। आरोप है कि तभी शादाब अपने साथियों के साथ हकीकत को रास्ते में मिल गया व मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आसपास भीड़ जमा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे व उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया...