अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने एलपीजी की समस्या को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि एलपीजी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण में अंतर बना हुआ है। इसी कारण गैस सिलेंडर की किल्लत बनी है। शासन-प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्र में गैस की बुकिंग 45 दिन में की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत जनता किसान, मजदूर रहते हैं। जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक भूमिहीन खेतीहर मजदूर हैं। जिन्हें सरकार द्वारा उज्जवल योजना में निशुल्क कनेक्शन दिए गए थे। 45 दिन में गैस सिलेंडर बुक हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडर की बुकिंग शहरी क्षेत्र की तरह 25 दिन में ही बुक कराए जाएं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्...